आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वृक्ष हमारे जीवन का आधार -डीएम डीएम एसपी व सीडीओ ने किया पौधारोपण छात्र-छात्राओं को वितरित किए आम के पौधे
- दैनिक लोक भारती
- 07 Jul, 2026
अमेठी l जनपद में 1 से 7 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के प्रांगण में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान "आम बाहर आपके द्वार" अभियान के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पौध भंडारा योजना के तहत आम के पौधों का वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों से "एक पेड़ मां के नाम" अवश्य लगाने तथा उसका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आवाह्न किया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से वन महोत्सव सप्ताह तथा वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश भर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापाक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह तथा वृहद वृक्षारोपण के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पौध वितरण भी किया जा रहा है, नागरिकों से अपील है कि वह अपने घर, विद्यालय, कार्यालय, खेत एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी छात्र-छात्राएं व जन सामान्य उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







