आज की ताजा खबर
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मुख्यमंत्री आज 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
- दैनिक लोक भारती
- 19 Jul, 2026
( शोभित शुक्ला )
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 20 जुलाई को बाराबंकी के रामनगर स्थित पौराणिक श्री लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जनपद को 542.41 करोड़ की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे, विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का प्रातः 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। आगमन के बाद वह श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे तथा निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा श्रावण मास मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।मुख्यमंत्री के कर-कमलों से रामनगर एवं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों की कुल 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। इनमें 56 परियोजनाओं का शिलान्यास लगभग ₹409.09 करोड़ तथा 28 परियोजनाओं का लोकार्पण लगभग 133.31 करोड़ की लागत से किया जाएगा। विधानसभा दरियाबाद में लगभग 260.12 करोड़ की लागत से 46 परियोजनाएं (34 शिलान्यास, 12 लोकार्पण) तथा विधानसभा रामनगर में लगभग ₹282.28 करोड़ की लागत से 36 परियोजनाएं (22 शिलान्यास, 14 लोकार्पण) जनसामान्य को समर्पित की जाएंगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता सामग्री भी वितरित करेंगे। इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के समापन पर वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री का अपराह्न 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान प्रस्तावित है।जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, स्वच्छता, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से कार्यक्रम के दौरान जारी सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







