आज की ताजा खबर

सायरन परिवर्तित ध्वनि पैटर्न में ध्वनित कर सामान्य स्थिति बहाल होने का संकेत दिया

top-news top-news

कानपुर भारत रत्न नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जीआईसी चुन्नीगंज परिसर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सिविल डिफेंस टीम द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति, विशेषकर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में संभावित शत्रुतापूर्ण घटनाओं के दौरान, नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तैयार रखना है। उन्होंने कहा कि आपात स्थितियों में नागरिकों को सुरक्षित रखने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पूर्व अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। शांति काल में की गई तैयारी ही संकट के समय जनहानि को कम करती है।मॉक ड्रिल के दौरान जीआईसी चुन्नीगंज में सायं 6:30 बजे ब्लैकआउट कर हवाई हमले की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इसमें हवाई हमले के समय सुरक्षित रहने के तरीके, हमले के बाद नागरिकों को शेल्टर होम तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया, आग पर नियंत्रण, घायलों को प्राथमिक उपचार देने तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार केंद्र तक पहुंचाने की कार्यवाही का डेमो दिया गया। इसके उपरांत सायरन परिवर्तित ध्वनि पैटर्न में ध्वनित कर सामान्य स्थिति बहाल होने का संकेत दिया गया तथा क्षतिग्रस्त संसाधनों और संभावित चिकित्सीय आपात स्थितियों से निपटने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई।इससे पूर्व सायं 6:00 बजे हवाई हमले की चेतावनी स्वरूप सायरन दो मिनट तक परिवर्तित ध्वनि पैटर्न में ध्वनित किया गया। सायरन बजते ही कर्नलगंज, ग्वालटोली, नई सड़क, साइकिल मार्केट, यतीमखाना, बेगमगंज, बेकनगंज, तलाक महल, परेड एवं पीपीएन मार्केट सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को आपात स्थितियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *