आज की ताजा खबर

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की मौत बुद्ध मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार बनी जानलेवा, मौके पर ही तोड़ा दम

top-news

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध मंदिर मार्ग पर नौका विहार के समीप सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे, जिससे संतुलन बिगड़ने पर सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।मृतकों की पहचान अमित साहनी (24) निवासी गुलहरिया, भटहट, जनपद गोरखपुर और ओम सिंह (17) निवासी विसंभरपुर, कुशीनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *