आज की ताजा खबर

ब्रह्मनगर में युवक ने कमरे में लगाई फांसी, सुबह दरवाजा खुला तो मचा कोहराम |

top-news top-news

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी अभिषेक (25) पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह ने अपने मकान के एक कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अभिषेक रात में अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने उसे आवाज लगाकर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अभिषेक पंखे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि अभिषेक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी एक बहन और एक भाई हैं। युवक की अचानक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *