आज की ताजा खबर

नहर में गिरे युवक का शव बरामदः 45 घंटे बाद सरकंडे की झाड़ियों में फंसा मिला, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सुचना

top-news top-news

औरैया के बिधूना विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर गांव में निचली गंग नहर में गिरे 24 वर्षीय युवक का शव 45 घंटे बाद नहर किनारे सरकंडे की झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक की पहचान सीआरपीएफ जवान प्रवीण अवस्थी के इकलौते पुत्र ऋतिक अवस्थी के रूप में हुई है। ऋतिक शनिवार शाम करीब 4 बजे कमलपुर स्थित निचली गंग नहर में संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गए थे और पानी के तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही प्रशासन और बचाव दल युवक की तलाश में जुटे हुए थे। 45 घंटे की मशक्कत के बाद ऋतिक का शव कमलपुर नहर पुली से लगभग 3 किलोमीटर दूर पलिया गांव के पास सरकंडे की झाड़ियों में फंसा हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बिधूना और प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ऋतिक अपने पिता प्रवीण अवस्थी के इकलौते पुत्र थे, जो वर्तमान में देश की सेवा में सीआरपीएफ में तैनात हैं। इस दुखद घटना से मां रमन अवस्थी, बहिन प्रिया समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटनास्थल पर ताजपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भारी संख्या में जमा हो गए। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *