आज की ताजा खबर

आशियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बुजुर्ग की मौत

top-news

आलमबाग। आशियाना इलाके के बंगला बाजार भदरुख में शनिवार सुबह घर में बुजुर्ग की मौत हो गई, जिससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया परिजनों ने सौतेले परिवार पर रंजिशन हत्या का आरोप लगा रहे है। वहीं पुलिस बुजुर्ग की मौत को संदिग्ध मान रही है, सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुला सैंपल जांच के लिए भेज मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आशियाना इलाके के बंगला बाजार भदरुख मोहल्ले के मकान संख्या 551/31में मृतक ओमप्रकाश (62) अपनी पत्नी आशा रावत दो बेटे रजनीश और ऋषि व विवाहित बेटी छाया संग रहते है। मृतक के बगल में ही मृतक की सौतली मां रमापति अपने तीन बेटे ललित मोहन,शिव मोहन और प्रेम मोहन के साथ रहते है जिनसे वर्षों से घर के मोहरे को लेकर झगड़ा चल रहा है। मृतक के बड़े बेटे रजनीश का आरोप है कि पुराने झगड़े को लेकर दो दिन पूर्व 20 मई को रमापति के बेटो ने झगड़े के दौरान गुम्मेबाजी किया था जिससे उनके सर पर चोट आई थी और गुम्मा की चोट उनके पिता को भी लगी थी जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी पर किया था इस चोट के चलते ही आज उनके पिता की हालत बिगड़ गई और मौत हो गया है विपक्षियों ने ही उनके पिता की हत्या की है, फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है आशियाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गुरु प्रसाद ने तीन विवाह किया था जिनमें एक पत्नी से कोई संतान नहीं है बाकी दो पत्नियों से संताने है। बंटवारे के बाद भी मकान को लेकर इन लोगों का विवाद कई वर्षों से चल रहा है और आए दिन आपस में मारपीट हुआ करता है। फिलहाल प्रथम दृष्टया में देखने पर प्रतीत होता है कि बुजुर्ग प्वाइजनिंग का शिकार है चूंकि उनके मुंह से झाग निकल रहा था और मृतक का पेट भी फूला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *