आज की ताजा खबर

करामत गर्ल्स कॉलेज में वसूली जा रही फर्जी फीस?

top-news

 लखनऊ। जैसे-जैसे लविवि एग्जाम करीब आते हैं, लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेज मालिक अपनी बदमाशी पर उतर आते हैं और एग्जामिनेशन फीस के नाम पर वसूली शुरू हो जाती है। यही नहीं कॉलेज वालों की परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के कार्यालय से साठ-गांठ होने के चलते छात्रों को एग्जाम देने से रोकने की पूरी तैयारी की जाती है, जिससे कि छात्रों से वसूली हो सके और फिर उस वसूली का बंदरबांट आसानी से होता होगा।
 कुछ ऐसा ही मामला निशातगंज स्थित करामत गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भी हुआ, पहले यहां की कुछ छात्राएं यह कहते हुए परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के कार्यालय का घेराव करने पहुंची कि उनसे करामत गर्ल्स कॉलेज में एग्जाम फीस के नाम पर 1250 रुपए दोबारा वसूला जा रहा है जबकि वह लोग फीस में ही एक्जाम फीस दे चुके हैं। जाहिर सी बात है मिलीभगत के चलते वहां पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय के एक छात्र नेता के नेतृत्व में छात्राओं ने निशातगंज स्थित करामत गर्ल्स डिग्री कॉलेज के अंदर ही प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि कॉलेज के मैनेजर और मैनेजमेंट कमेटी के कुछ लोग भी नेतृत्व कर रहे छात्र से उलझने लगे और बात झगड़ा लड़ाई तक बढ़ गई और इसके बाद में आरोप है कि छात्र ने कॉलेज के कार्यालय का छोटा सा शीशा तोड़ दिया। बताया जाता है कि कॉलेज की ओर से एक लेटर भी थाने को भेज कर छात्र को हिरासत में लिया गया, लेकिन सवाल अभी भी वही का वहीं खड़ा है कि छात्रा से 1200 रूपए अधिक वसूले जा रहे हैं अथवा नहीं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल डॉक्टर हुमा ख्वाजा का कहना है कि एडमिशन लेते समय एग्जामिनेशन फीस नहीं ली गई थी, वह छात्राएं अपनी फीस रसीद दिखाती है कि अन्य कॉलेजों के अपेक्षा उन लोगों से काफी ज्यादा फीस वसूली गई है और उस समय यही कहा गया था कि उन्हें एग्जामिनेशन फीस नहीं देनी है लेकिन अब मैनेजमेंट लालची हो गया है और छात्राओं से 1250 रूपए और वसूल रहा है और इसमें विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के कार्यालय की भी मिलीभगत है, ऐसे में उन लोगों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *