आज की ताजा खबर

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

top-news

लखनऊ। जोन-2 के अंतर्गत शुरू होने वाली आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन एलडीए ने किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो ऑडिटोरियम में हुये इस लॉटरी ड्रा में 300 किसानों को 414 विकसित भूखण्ड आवंटित किये गये। 
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत काश्तकारों के हाथों से ही लॉटरी की पर्चियां निकलवायी गयीं। योजना में विकसित भूखण्ड मिलने पर काश्तकारों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस आवासीय योजना के लिए जिन किसानों एवं भू-स्वामियों ने अपनी भूमि का अनुबंध 10 अप्रैल, 2026 तक प्राधिकरण के पक्ष में कराया था, उन्हें लैंड पूलिंग नीति के तहत सबसे पहले भूखण्ड आवंटित किये गये। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी.पी.त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रवि नंदन सिंह, प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन कुमार शिवहरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छह श्रेणी के भूखण्डों का हुआ आवंटन 
लखनऊ। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से 06 श्रेणी के कुल 414 भूखण्ड आवंटित किये गये। इसमें 288 वर्गमीटर के 141, 200 वर्गमीटर के 11, 162 वर्गमीटर के 17, 128 वर्गमीटर के 35, 72 वर्गमीटर के 77 एवं 35 वर्गमीटर के 133 विकसित भूखण्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लॉटरी ड्रा का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कराये गये लॉटरी ड्रा की लोगों ने जमकर सराहना की। लॉटरी में सफल रहे अमित कुमार राय ने बताया कि पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी थी। कई आवेदक ऐसे थे, जो यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित लॉटरी स्थल पहुंचे। किसानों/भू-स्वामियों ने एलडीए को धन्यवाद दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *