आज की ताजा खबर

आंधी और बारिश सब्जी की फसले बर्बाद

top-news

जौनपुर। तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया। बक्शा क्षेत्र के किसान भारत गुप्ता ने बताया कि खेतों में खड़ी मड़वा की फसल बर्बाद हो गई है। नेनुआ और लौकी जैसी सब्जियों के मचान तेज हवा में टूट गए। वहीं आम की बची-खुची फसल भी पेड़ों से टूटकर गिर गई। किसान सुशील यादव और डॉ. समय बहादुर यादव ने बताया कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं धर्मराज मौर्य और मोहित मौर्य ने बताया कि सब्जियों की फसलें भी काफी प्रभावित हुई हैं, जिससे उत्पादन घटने की आशंका है।  दुकानदार दानिश अली ने बताया कि भोर में आई तेज आंधी में उनकी दुकान का टीन शेड उड़ गया। इसके बाद हुई बारिश से दुकान के अंदर रखा सामान भीगकर खराब हो गया। कई अन्य दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।बढ़ौना गांव समेत करीब डेढ़ दर्जन गांवों में आठ घंटे से अधिक समय से बिजली गुल रहने के कारण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। घरों की पानी टंकियां खाली हो चुकी हैं और लंबे बिजली कटौती के चलते इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं।मोबाइल चार्जिंग और नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा है। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सुबह अचानक छाए काले बादलों और तेज हवाओं के चलते दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बाजारों में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज आंधी और बिजली संकट ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।
फोटो 03जेएनपी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *