आज की ताजा खबर
SIR की तारीख बढ़ी, BJP में खुशी की लहर – बोले अनिल दीक्षित: अब युद्ध स्तर पर चलेगा मतदाता शुद्धिकरण!
कानपुर में दरोगा-पत्रकार ने स्कॉर्पियों में लड़की से गैंगरेप किया, डीसीपी हटाए गए, इंस्पेक्टर सस्पेंड
बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में होंगे शामिल, करेंगे 20 से अधिक रैलियां
संपत्ति का ये कैसा विवाद? युवक ने अपने ही पिता और बहन को बेरहमी से मार डाला, यूपी के इस जिले की घटना
साथ रहेंगे, जुदाई का कोई मतलब नहीं... घर से गायब हुईं लड़कियों ने थाने में पहुंच किया प्रेम का इजहार
सांसद की AI से बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर किया सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने दो नाबालिकों को दबोचा
'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप
अपनी ही सरकार में नहीं मिल रहा न्याय, सांसद के सामने व्यथा बताते हुए फूट-फूटकर रोने लगी भाजपा नेत्री
आपातकाल को CM योगी ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, भूपेंद्र चौधरी बोले- इसके खिलाफ उठे स्वर को नमन
एक ही दिन में तीन विमानों में तकनीकी खराबी, स्पाइसजेट और इंडिगो फ्लाइट्स को बीच रास्ते से लौटना पड़ा
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की पिटाई, युवक ने की थप्पड़ों की बरसात,
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, दोनों में धर्म पर हुई चर्चा
बकरीद को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर... DGP ने दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील इलाकों में QRT की तैनाती
ऐसी भी क्या नाराजगी... डेढ़ साल के मासूम को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, दोनों की दर्दनाक मौत
स्वर्ण शिखर जगमगाया, झूम रहे श्रद्धालु... अयोध्या में 'राजा राम' की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू
बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण पर शंकराचार्य का विरोध, बोले गोरखनाथ मंदिर का अधिग्रहण हो तो कैसा लगेगा?
कानपुर मेट्रोः कल से उपलब्ध होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा, 25 सेकेंड का होगा हर स्टेशन में ठहराव
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अमन और भाईचारे के पैगाम के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाह में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
- दैनिक लोक भारती
- 29 May, 2026
पीलीभीत। गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की मुख्य ईदगाह में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर मुल्क की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
मुख्य इमाम की अगुवाई में अदा की गई विशेष नमाज के दौरान लोगों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर देश में आपसी सौहार्द, तरक्की और भाईचारे की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया।
भीषण गर्मी और नौतपा के चलते लोगों को राहत देने के लिए जगह-जगह शीतल पेय और ऊर्जा पेय पदार्थों की भी व्यवस्था दिखाई दी। नमाज के बाद लोगों ने घरों में सुन्नत-ए-इब्राहिमी के तहत कुर्बानी की रस्म अदा की।
त्योहार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। ईदगाह सहित संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई, जिससे पूरे आयोजन पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
नगर पालिका की टीमों को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया। अधिकारियों ने कुर्बानी के बाद साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए और अपशिष्टों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।
पूरे जिले में बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







