आज की ताजा खबर

प्रशासक बनाये जाने पर प्रधानो ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

top-news

बांगरमऊ-उन्नाव। विकासखंड गंजमुरादाबाद के समस्त प्रधान ब्लॉक कार्यालय में एकत्रित हुए। शासन द्वारा प्रशासक नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी प्रधानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 
विदित हो कि पिछली 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। हाल-फिलहाल पंचायत चुनाव होते भी नहीं दिख रहे थे, ऐसे में असमंजस की स्थित थी कि गांव की बागडोर कौन सँभालेगा। विगत 26 मई को ही शासन के द्वारा प्रधानों को ही प्रशासक बनाने का आदेश जारी करके समस्त अनिश्चितताओं को विराम दे दिया गया। जिसके अनुसार अगले छः माह तक या चुनाव होने तक ग्राम पंचायतों की बागडोर प्रशासक के रूप में ग्राम प्रधान ही सँभालेंगे। सरकार के इस निर्णय से वर्तमान ग्राम प्रधानों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में आज गंज मुरादाबाद विकास खंड में ग्राम प्रधानों के द्वारा एक धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयाँ दी। इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों का मुँह मीठा कराकर उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जन हितैषी सरकार है। जन हित को ध्यान में रखते हुए हूँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। सभा को संबोधित करते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष आई आर साहिल ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का ये निर्णय स्वागत योग्य है। ग्राम्य विकास सुचारू रूप से चलता रहे, विकास कार्य बाधित ना हो इसीलिए ये निर्णय लिया गया है। जिसके लिए हम सभी प्रधान बंधु मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष श्री साहिल ने कहा की प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रधानों को पूर्ण विश्वास है और उनके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर समस्त ग्राम प्रधानों के द्वारा ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक धन्यवाद पत्र भी भेजा गया। कार्यक्रम में प्रधान संघ के उपाध्यक्ष सतीश कुमार यादव, रणधीर सिंह, गुरुसहाय, मनोज प्रधान, प्रदीप प्रधान, संगीता वर्मा गुड़िया प्रधान सहदानी, लल्लू पटेल, गुफरान खान, रावेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, आशीष सिंह, अरुण द्विवेदी, गुमानी प्रधान, शिवप्रसाद, जितेंद्र यादव, अरविंद कुमार सहित समस्त ग्राम प्रधान, पूर्व चेयरमैन गंज मुरादाबाद राम नरेश कुशवाहा और मंडल अध्यक्ष भाजपा सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *