आज की ताजा खबर

100 साल पुराना पुल नहर में समाया, रात में टूटा पुल; बड़ा हादसा टला

top-news

कानपुर देहात के भीतरगांव क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। साढ़-कुड़नी मार्ग पर रामगंगा नहर पर बना करीब 100 साल पुराना पुल देर रात अचानक टूटकर नहर में बह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पुल पर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बरईगढ़ गांव के पास स्थित यह पुल अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक पुल लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसकी रेलिंग भी सालों पहले टूट चुकी थी। इसके बावजूद पुल से लोगों का आवागमन जारी था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए पुल के निर्माण कार्य और नहर में तेज जल प्रवाह के कारण पुराने पुल पर दबाव बढ़ गया। रविवार तड़के पुल की बीच की संरचना अचानक ध्वस्त हो गई और नहर में बह गई।
हादसे के वक्त साढ़ थाने के आरक्षी ओंकार नाथ और सुशील कुमार रात्रि गश्त से लौट रहे थे। पुल पर पहुंचते ही उन्हें पुल टूटने का आभास हुआ और उनकी बाइक नीचे जाने से बाल-बाल बच गई। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी सुबह तक मौके पर डटे रहे और दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों को पुल टूटने की जानकारी देते रहे।
सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुल टूटने से साढ़-कुड़नी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण इस पूरे मामले में नहर विभाग की लापरवाही की जांच की मांग कर रहे हैं।

पूरी खबर देखने के लिए यंहा क्लिक करे 

https://youtu.be/u40RV542OFg?si=Tse7Z1LUCUdcq8Gn

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *