आज की ताजा खबर

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी

top-news

शाहजहांपुर।अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों, न्यायप्रियता तथा जनकल्याणकारी सोच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।गोष्ठी में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, अजफर अली खान एवं अवधेश कुमार पाल सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, पिंटू यादव, सपा नेता दोद राम वर्मा, लखन प्रताप सिंह, अरविंद पाल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी, युवजन सभा के प्रदेश सचिव पार्थ यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अजीम खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजपाल भोजवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *