आज की ताजा खबर

"मंदिर के पुजारी की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव"

top-news

उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक मंदिर के पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने 70 वर्षीय संत संत मिलनदास पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, संत मिलनदास घूरेटोला मोहल्ले में स्थित एक मंदिर से जुड़े हुए थे और मंदिर निर्माण कार्य की देखरेख भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को मंदिर से करीब 200 मीटर दूर अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल संत मिलनदास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।

परिजनों का कहना है कि संत मिलनदास की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा भी किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *