आज की ताजा खबर

पेंट की दुकान में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

top-news

घुघली, महराजगंज। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 ढोढ़ीला स्थित एक पेंट एवं प्लाई की दुकान में मंगलवार को विशाल अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुकान संचालक सोनू मद्धेशिया ने बताया कि रात में दुकान बंद करते समय पूरी तरह साफ-सफाई की गई थी। दोपहर में एक ग्राहक को पेंट देने के दौरान जब उन्होंने पेंट की बाल्टी हटाई, तो उसके पीछे करीब 10 फीट लंबा अजगर छिपा हुआ दिखाई दिया। अचानक अजगर दिखने से उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल सर्प रक्षक दिलीप जायसवाल को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सावधानीपूर्वक अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सर्प रक्षक दिलीप जायसवाल ने बताया कि अजगर विषहीन होता है, लेकिन उसका आकार बड़ा होने के कारण लोगों में भय का माहौल बन जाता है। अजगर रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दे दिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *