आज की ताजा खबर

हैंडपंपों के पानी की आर्सेनिक जांच की उठाई मांग

top-news

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। ग्रामीण जनहित सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेश वर्मा एडवोकेट ने मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर हैंडपंपों के पानी की आर्सेनिक जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि विकास खंड कुम्भी और बांकेगंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगे कई हैंडपंपों से गंदा एवं दूषित पानी निकल रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चे और अन्य लोग वही पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। संगठन का कहना है कि पंचायतों द्वारा हर वर्ष हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत कार्य पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी वास्तविक स्थिति संतोषजनक नहीं है। समिति ने संबंधित हैंडपंपों के पानी की आर्सेनिक सहित अन्य आवश्यक जांच कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महासचिव विकास शुक्ला, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह रघुनायक, विवेक गौतम, रमाकांत चौधरी, अशर्फी लाल गौतम, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, सुनील कुमार, कल्पना तिवारी, रन सिंह सहित अनेक अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *