आज की ताजा खबर

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, मिनी ट्रक चालक की मौत पीछे से टक्कर में केबिन चकनाचूर, क्रेन से निकाला गया शव; अज्ञात वाहन की तलाश जारी

top-news

बिल्हौर, कानपुर नगर। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर अरौल क्षेत्र के मेडुवा गांव के पास बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दूध लेकर कानपुर जा रहा मिनी ट्रक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया।

पुलिस के अनुसार मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार यादव मिनी ट्रक से दूध लेकर कानपुर जा रहे थे। सुबह करीब 2:40 बजे मेडुवा गांव के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिवार को सूचना दे दी गई है।

थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *