आज की ताजा खबर

जरियारी में गोली लगने से युवक घायल

top-news

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जामताली के पास जरियारी गाँव मे उस समय अफरा तफरी मच गयी ज़ब एक युवक को गोली लग गयी। लोगों एवं घायल के परिजनों से प्राप्त सूचना के अनुसार 30 वर्षोय बच्चा यादव पुत्र रामकरन यादव अपने बड़े भाई रामदास के साथ घर से बाजार जा रहा था अभी घर से थोड़ी दूर ही गया था की दूसरी तरफ से आ रहे प्रद्युम्न यादव ने गोली मार दी।

गोली सीधा बच्चा यादव के कमर में लगी और वो सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग जब दौड़े तो हमलावर भाग खडे हुए।


घटना अपराह्न करीब 3:30 की बताई जा रही है। सूचना पर दो पहिया पीआरवी 112 जामताली चौकी पुलिस एवं थाना प्रभारी रानीगंज मौके पर पहुंचकर घायल को ट्रामा सेंटर रानीगंज भेजवाये।

एम्बुलेंस सूचना के करीब 40 मिनट बाद भी नहीं पहुँच पायी थी ऐसे में एम्बुलेंस व्यवस्था के प्रति लोगों में रोष था। दो पहिया पीआरवी के चालक मदनलाल एवं कमांडर कंस्टेबल सुरेश यादव ने फ़ोन कर 112 की चार पहिया गाडी को बुलवाया तथा उसी में लिटाकर घायल को ट्रामा सेंटर रानीगंज भिजवाया। इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास करने पर उनका मोबाइल व्यस्तता के कारण नहीं उठ सका।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *