आज की ताजा खबर

भूतपूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान—अजय क्रांतिकारी बोले, “पेड़ बचेंगे तभी जीवन बचेगा”

top-news

सगरा सुन्दरपुर- प्रतापगढ़। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने और समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं ‘ग्रीन मैन’ अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद सभी ने एकजुट होकर पौधरोपण किया और पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया कार्यक्रम में देश की सेवा कर चुके भूतपूर्व सैनिकों, समाज में न्याय की आवाज उठाने वाले अधिवक्ताओं तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों का सम्मान कर उनके योगदान को सलाम किया गया।

कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक निसार अहमद,शिवाकांत पाण्डेय एवं शब्बीर हुसैन मो. मुर्तजा, निर्भय शुक्ल एवं शिवम त्रिपाठी को भी सम्मान पत्र, माला, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।अधिवक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का सवाल है।

बढ़ता तापमान, घटते वन क्षेत्र, प्रदूषण और जल संकट मानव सभ्यता के लिए गंभीर चेतावनी है,उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति के सबसे बड़े प्रहरी हैं। एक पेड़ को काटने में कुछ मिनट लग सकते हैं, लेकिन उसके बराबर का पेड़ तैयार होने में वर्षों लग जाते हैं।

इसलिए पुराने पेड़ों को बचाना और नए पेड़ लगाना दोनों जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय क्रांन्तिकारी, विशिष्ट अतिथि डा. फडीद्र नारायण मिश्रा रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक निशार अहमद व संचालक डॉ. अभय शुक्ला ने किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *