आज की ताजा खबर

रक्तदान महादान: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति के संयुक्त शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

top-news

प्रतापगढ़। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के अनेक समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक संदेश दिया।

शिविर का उद्घाटन राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज खत्री ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष लायन श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम’ ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है। एक यूनिट रक्त से उसके विभिन्न घटकों के माध्यम से कई जरूरतमंद मरीजों की सहायता की जा सकती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और मानव जीवन बचाने के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।


लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति की अध्यक्ष लायन लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में महिला और पुरुष के बीच कोई भेद नहीं है। निर्धारित स्वास्थ्य मानकों और पर्याप्त हीमोग्लोबिन वाली पात्र महिलाएं भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।

उन्होंने महिलाओं से भी स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन शिशिर खरे ने दोनों क्लबों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है।

ऐसे में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को सामूहिक रूप से रक्तदान अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर में आलोक शुक्ला, डॉ. पंकज मिश्रा (हेल्दी एवं एक्टिव लाइफस्टाइल न्यूट्रिशन सेंटर के संचालक), कोच अंकिता केशरवानी, अश्वनी सिंह (ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन, लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष), संतोष भगवन (सचिव, लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष), अनीता पांडे (सचिव, लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति), अंजू त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, लायंस क्लब प्रतापगढ़ शक्ति), लक्ष्मी सिंह (मीडिया प्रभारी), राजेश मौर्य सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के उपाध्यक्ष आर.बी. सिंह और कोषाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

वहीं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपिका केसरवानी, पवन नन्दन भट्ट, विशाल शुक्ला, कुसुम लता गुप्ता (काउंसलर), संदीप मिश्रा, आशिक अली, मनोज प्रजापति, शिवम, अर्पित, नितिन श्रीवास्तव, आशीष, खुशबू, रेखा और शमशाद सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित और मानव सेवा से जुड़े ऐसे रक्तदान शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *