आज की ताजा खबर

कुशीनगर में 7 दिन से लापता सफाईकर्मी का शव बरामद, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया , झाड़ियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

top-news

कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र में सात दिनों से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनहा गांव निवासी 34 वर्षीय योगेश पुत्र रामप्यारे के रूप में हुई है, जो गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पांच मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

परिजनों के अनुसार योगेश 17 जून को घर आया था और पेड़ की डाल काटने के लिए साइकिल, मोबाइल फोन, रस्सी और टांगी लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि उसकी साइकिल और मोबाइल फोन एक दुकान पर बंधक रखे गए हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बुधवार सुबह पडरी ग्राम सभा के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान योगेश के रूप में की। शव कई दिन पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत अवस्था में था और आसपास दुर्गंध फैली हुई थी। आशंका है कि खुले में पड़े रहने के कारण जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया होगा।

परिजनों ने योगेश की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

योगेश की पत्नी का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका था। अब उनके पांच छोटे बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच पर टिकी हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

कुशीनगर में सनसनी | 7 दिन से लापता युवक का शव मिला | 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *