आज की ताजा खबर

पीएनबी बैंक में अचानक बजा अलार्म, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड औरैया में तकनीकी गड़बड़ी से सक्रिय हुआ बैंक का सायरन, जांच में नहीं मिला कोई खतरा

top-news

औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार सुबह अचानक अलार्म बजने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लगातार सायरन की आवाज सुनकर लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को भी दी गई, जिसके बाद वे तत्काल बैंक पहुंचे और अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान बैंक परिसर में आग, धुआं, चोरी या किसी अन्य अप्रिय घटना के कोई संकेत नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अलार्म तकनीकी खराबी या सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण सक्रिय हो गया था, जिससे वह लगातार बजता रहा।

अचानक सायरन बजने से बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि जांच के बाद स्थिति सामान्य हो गई और राहत की सांस ली गई।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं मिली है। अलार्म सक्रिय होने के कारणों की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Auraiya PNB Bank Alarm News | बैंक में अचानक बजा सायरन | Fire Brigade Reached Spot | Breaking News

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *