आज की ताजा खबर
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उन्नाव में अवैध कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 संस्थान सीज लखनऊ अग्निकांड के बाद जांच अभियान तेज, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर कार्रवाई
- दैनिक लोक भारती
- 24 Jun, 2026
उन्नाव। लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड के बाद उन्नाव जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त जांच टीम ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर तीन संस्थानों को सीज कर दिया।
प्रशासन की टीम ने शहर के पन्नालाल पार्क और आसपास के क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थान बिना फायर एनओसी और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के संचालित होते मिले।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ संस्थान आवासीय भवनों के ऊपरी तल पर चल रहे थे, जहां पहुंचने के लिए बेहद संकरे रास्ते और लगभग दो फीट चौड़ी सीढ़ियां थीं। अधिकारियों ने इसे छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना।
मानकों का उल्लंघन मिलने पर प्रशासन ने कौटिल्य लाइब्रेरी, जायसवाल लाइब्रेरी और गुरुकुलम लाइब्रेरी इंस्टिट्यूट को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रशासन की कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
उन्नाव में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई | 3 लाइब्रेरी और इंस्टिट्यूट सीज | Unnao News
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







