आज की ताजा खबर

औरैया में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 4 लाइब्रेरी-कोचिंग सेंटर और 1 होटल सील लखनऊ अग्निकांड के बाद चला विशेष अभियान, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर कार्रवाई

top-news

औरैया। लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद औरैया प्रशासन ने जनसुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने शहर के कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों और एक होटल का निरीक्षण कर गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।

सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में तिलक नगर, बनारसीदास और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्रों में संचालित संस्थानों की जांच की गई। अभियान में सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान बालाजी स्टडी प्वाइंट, इनविक्टस एजुकेशन, पुष्कर लाइब्रेरी और जीनियस लाइब्रेरी एंड स्टडी कैफे में सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार इन संस्थानों के पास आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति नहीं थी। साथ ही अग्निशमन सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन निकास व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली।

अभियान के दौरान औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ओयो होटल साइन कृपा लॉज की भी जांच की गई। होटल में सुरक्षा व्यवस्था और संचालन संबंधी अनियमितताएं मिलने पर उसे भी तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

औरैया में बड़ी कार्रवाई | 4 लाइब्रेरी-कोचिंग सेंटर और OYO होटल सील | SDM Ajay Anand Verma

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *