आज की ताजा खबर

दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का किया गया भव्य आयोजन, उत्कृष्ट 10 व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित

top-news

कुशीनगर। दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को राज्य कर विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के व्यापार एवं कर अनुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पंजीकृत व्यापारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीओ वंदिता श्रीवास्तव ने की। तथा मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे व विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक पडरौना सदर मनीष कुमार जायसवाल  भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न मानकों पर चयनित 10 उत्कृष्ट व्यापारियों तेजन सेन, दिव्यांशु अग्रवाल, कंचन गुप्ता, आशुतोष खेतान, विक्रम अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, अवधेश जायसवाल, राजकुमारी तुलस्यान एवं अंकित अग्रवाल को भामाशाह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विशिष्ट योगदान देने वाले 10 अन्य व्यापारियों तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद श्री दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, राष्ट्रभक्ति, उदारता एवं समाज सेवा के अद्वितीय प्रतीक थे। उन्होंने अपने समर्पण और सहयोग से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। व्यापारी वर्ग ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ व्यापार करते हुए करों का समयबद्ध भुगतान कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सम्मानित व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान अन्य व्यापारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा शासन और व्यापारियों के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुएव्यापारियों से पारदर्शी व्यापार, समयबद्ध कर भुगतान तथा प्रदेश एवं राष्ट्र के आर्थिक विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। समारोह का समापन सम्मानित व्यापारियों के अभिनंदन तथा व्यापार एवं शासन के बीच बेहतर समन्वय के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार यादव एवं विकास विक्रम सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर कुमार अमित, सरिता यादव एवं बिरेन्द्र कुमार सरोज, राज्य कर अधिकारी राम भवन, सतीश चन्द्र अग्रवाल, भुवन चन्द्र पाण्डेय, ऋषि कुमार निगम तथा राहुल कुमार पांडेय सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी एसरारूल हक अंसारी, स्वतंत्र कुमार, संदीप ओझा, मुजफ्फर, आशुतोष एवं अन्य कार्मिको के साथ व्यापारी संगठनों की ओर से विजय कुमार देवड़ा (उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल), सचिन चौरसिया (प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष, अभा उद्योग व्यापार मंडल), लालबाबू गुप्ता (जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार एकीकरण मंडल), राजेश सैनी (प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल व्यापार मंडल), प्रदीप गोयल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय उद्योग व्यापार परिषद न्यास, भारत) सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जनपद के सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *