आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रवर्तन एवं सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - जिलाधिकारी जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jun, 2026
कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोडवेज सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने जनपद में 16 जून एवं 27 जून, 2026 को हुई सड़क दुर्घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति एवं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुईं। उन्होंने अवगत कराया कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक चेतावनी एवं संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित किए गए हैं। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने दुर्घटना संभावित मार्गों पर रम्बल स्ट्रिप्स लगाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने पुलिस विभाग के यातायात अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए तथा प्रत्येक सड़क दुर्घटना की गहन जांच कर उसके कारणों का विश्लेषण करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना से सीख लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।बैठक में प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एआरटीओ को प्रवर्तन कार्यवाहियों में तेजी लाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना का विस्तृत अभिलेख संधारित किया जाए तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार एवं बचाव से संबंधित समस्त आंकड़े व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहें, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके। बैठक में सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, यातायात नियमों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







