आज की ताजा खबर

औरैया के दिबियापुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख NTPC और GAIL की दमकल टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, कारणों की जांच जारी

top-news

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग की गंभीरता को देखते हुए एनटीपीसी (NTPC) और गेल (GAIL) की फायर ब्रिगेड टीमों को भी बुलाया गया। संयुक्त प्रयास से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए जांच शुरू कर दी।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रशासन और दुकानदार नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

Auraiya Fire: दुर्गा नगर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक | UP News  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *