आज की ताजा खबर

उन्नाव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा, गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार पति और सास पर दहेज के लिए हत्या का आरोप, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

top-news

उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में विवाहिता स्वाती की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के पिता ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।

रायबरेली के सतांव निवासी बृजमोहन सिंह के अनुसार, उनकी बेटी स्वाती की शादी मई 2021 में बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेड़ा निवासी मयंक विक्रम सिंह से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ढाई लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर स्वाती को प्रताड़ित करता था।


परिजनों के मुताबिक, 14 अप्रैल 2026 को स्वाती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। जब वे ससुराल पहुंचे तो स्वाती का शव फर्श पर पड़ा था और उसके गले पर निशान थे। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

तहरीर के आधार पर बिहार थाना पुलिस ने दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के काफी समय बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है।

सोमवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

Unnao Crime: विवाहिता की संदिग्ध मौत में दहेज हत्या का केस दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SP ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार | UP News  

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *