आज की ताजा खबर

नलकूप खराब होने से धान की रोपाई मे हो रही दिक्कत, दो वर्ष से नलकूप खराब शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन

top-news

 भदैयां-सुलतानपुर। ब्लॉक ग्राम पंचायत असवा स्थित शुकुलपुर पितांबरपुर गांव में स्थित गांव मे राजकीय नलकूप  संंख्या 219SG,2003 मे लाखो रुपये की लागत से किसानों की सिचाई के लिए बना था जो पिछले दो वर्ष से खराब होने के कारण धूल फांक रहा है
जिसके चलते किसानों के धान की रोपाई प्रभावित हो रही है, इसके खराब होने से श्रीपुर, शिवपुर, असवा,धनीपुर,रामगढ़ गांव के करीब डेढ़ सौ बीघा कृषि क्षेत्र की सिंचाई बाधित हो गई है, किसान तैयार धान की नर्सरी लेकर पानी का इंतजार कर रहे हैं,किसानों के अनुसार नलकूप के बंद होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे समय पर रोपाई नहीं हो पा रही है, यदि जल्द सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो तैयार नर्सरी खराब होने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

किसान राहुल,हरिशंकर मोहन, रामदास, राजनारायण, सुरेश, ज्ञानचंद सरोज, सोनू सरोज,प्रेमचंद,फूलचंद,गंगा प्रसाद, रामकिशोर,राजेश आदि ने बताया कि धान की नर्सरी पूरी तरह तैयार है लेकिन पानी के अभाव में रोपाई रुकी हुई है इससे विभाग से शीघ्र खूब चालू कर जाने की मांग की है,इस बारे मे जेई  ने बताया कि जल्द ही जांच पडताल कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *