आज की ताजा खबर

सुरक्षा के आगे नहीं चली पहचान, दिवंगत विधायक के बेटे को भी गेट से लौटाया

top-news

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी रही कि दिवंगत विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान को भी प्रवेश नहीं मिल सका। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद जब ईशान ऑडिटोरियम पहुंचे तो मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय देते हुए अंदर जाने का आग्रह किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश देने के निर्देश नहीं हैं। काफी देर तक गेट पर बातचीत चलती रही, मगर सुरक्षा कर्मी अपने आदेशों पर अडिग रहे और ईशान को वापस लौटना पड़ा।

इधर, सभागार के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना से विकसित जीआईसी ऑडिटोरियम का नाम बदलकर 'पंडित राधेश्याम स्मृति भवन' करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। पूरे परिसर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू थी और केवल पूर्व अनुमति प्राप्त लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *