आज की ताजा खबर

बारिश बनी शुभ संयोग, बरेली दौरे पर सीएम योगी का भव्य स्वागत

top-news

बरेली। हल्की बारिश और खुशनुमा मौसम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सर्किट हाउस पहुंचना शहर के लिए खास रहा। आगमन पर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर संगठन, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सर्किट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रोटोकॉल तक हर व्यवस्था पर विशेष नजर बनाए रखी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी उत्साह का माहौल दिखाई दिया। बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बरेली आगमन कई लोगों ने शुभ संकेत माना। मुलाकात के दौरान विकास कार्यों को गति देने, संगठनात्मक समन्वय और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे जनप्रतिनिधियों में नया उत्साह देखने को मिला।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *