आज की ताजा खबर

साप्ताहिक परेड में एएसपी ने परखा पुलिसकर्मियों का अनुशासन,निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

top-news

बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री रितेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन एवं टर्नआउट का जायजा लिया तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह ने परेड में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के उद्देश्य से दौड़ कराई।

इसके बाद पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराई गई। उन्होंने परेड की गुणवत्ता, अनुशासन और जवानों की कार्यक्षमता की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।परेड के उपरांत एएसपी ने आदेश कक्ष का निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता एवं नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित रिजर्व पुलिस लाइन्स के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
एएसपी ने पुलिस बल को अनुशासित, दक्ष एवं फिट बनाए रखने के लिए नियमित प्रशिक्षण और परेड को आवश्यक बताते हुए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *