आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
यूपीटीईटी-2026: बाराबंकी में तैयारियां पूरी, 14 केंद्रों पर होगी परीक्षा,पर्यवेक्षक व डीएम ने समीक्षा कर दिए निष्पक्ष परीक्षा के निर्देश
- दैनिक लोक भारती
- 30 Jun, 2026
बाराबंकी। यूपीटीईटी-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के पर्यवेक्षक प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई।
अधिकारियों को आयोग की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने बताया कि परीक्षा 2 व 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में आयोजित होगी। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर 4,488 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि तीन से चार केंद्रों पर एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन करने और परीक्षा अवधि में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में एडीएम (एफ/आर) निरंकार सिंह, एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, डीआईओएस अमिता सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







