आज की ताजा खबर

ग्रामीणों ने मंगुरही से मंगरुआ तक जाने वाली नहर की पटरी पीच कराने की मांग

top-news

 मोतीचक कुशीनगर। जनपद के विकास खंड मोतीचक के अरकपुर गांव से नहर की पटरी की रास्ते मंगुरही, पैकौली होकर मंगलपुर उर्फ मंगरुआ तक जाने वाली नहर की पटरी को ग्रामीणों ने पिच कराने की मांग की है। इस मार्ग से मंगलपुर उर्फ मंगरुआ, पैकौली, मंगुरही, मोतीचक, अरकपुर, रामनगर, माफ़ी टोला, छितौना टोला, रोहुआ सतभरिया समेत अनेकों गावों के लोगों का आना-जाना रहता है। नहर की पटरी से होकर आवागमन करने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय आवागमन करने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

क्षेत्र के रामू राव, प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रामसमुझ निषाद, बसन्त प्रजापति, रविन्दर तिवारी, आर डी गुप्ता, रामदरश प्रसाद, सोनू यादव, ध्रुवदेव राजभर, चंद्रपाल कन्नोजिया, आनंद सिंह, उमेश सिंह, डा. आर्यन, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह,रामसेवक,हरेन्द्र शर्मा आदि का कहना है कि इस रास्ते प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पटरी पिच न होने से लोगों को अधिक दूरी तय कर जाना पड़ता है। अगर नहर की पटरी को पिच करा दिया जाता तो लोगों के आवागमन में काफी सहूलियत होती। रात में सायकिल और बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। नहर की पटरी को पिच कराने के लिए संवन्धित विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा गया लेकिन ध्यान नही दिया गया।  लोगों ने नहर की पटरी को पिच कराने की मांग की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *