आज की ताजा खबर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर तत्काल हो रासुका के तहत कार्रवाई-पप्पू पांडेय,राजनैतिक फायदे के लिए सनातन का अपमान अब बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदू समाज- पप्पू पांडेय

top-news

पडरौना कुशीनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भरपटिया में मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य की अमर्यादित टिप्पणी से को लेकर उनका पुतला फूंक उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 संचालन भाजपा मंडल विशुनपुरा के मंत्री मनोज गोंड ने किया। प्रदर्शन के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा प्रभु श्रीराम और हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध लगातार की जा रही अशोभनीय टिप्पणिया अक्षम्य है। बार-बार बहुसंख्यक समाज की आस्था को चोट पहुंचाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजनैतिक अस्तित्व बचाने के लिए जानबूझकर फैलाया जा रहा नफरत की भावना।

आगे कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। राजनैतिक अस्तित्व वापस पाने के लिए वे जानबूझकर इंटरनेट मीडिया और सार्वजनिक मंचों से प्रभु श्रीराम के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। समाज में अशांति, नफरत और विद्रोह की स्थिति पैदा करने की इस गहरी साजिश को हिंदू समाज कभी सफल नहीं होने देगा। पप्पू पांडेय ने स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि तत्काल गिरफ्तारी और रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई करे प्रशासन।
ऐसे आदतन बयानबाजों पर केवल साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज करना काफी नहीं है। समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल गिरफ्तार करते हुए उन पर सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। यदि पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कदम नहीं उठाए, तो भरपटिया समेत पूरे कुशीनगर जिले के भाजपा कार्यकर्ता एक बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज राजभर, अर्जुन राजभर, विशाल गुप्ता, कैलाश मुसहर, ग़महा राजभर, परमा प्रसाद, शैंपू देवी, इंदु देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, मंजू देवी, जसोदा देवी, हीरमति देवी, रामू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *