आज की ताजा खबर

हाटा विधायक ने मार्ग दुर्घटना मृतको के परिजनों से मिल जताई संवेदना, अधिकारियों को सहायता के दिए निर्देश

top-news

हाटा कुशीनगर। जनपद के हाटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा डुमरी स्वांगीपट्टी में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उक्त दुर्घटना में विवेक सिंह पुत्र हीरालाल सिंह, श्रीमती माधुरी देवी पत्नी अनिरुद्ध सिंह तथा श्रीमती शालू सिंह पत्नी महेंद्र सिंह का निधन हो गया था।
घटना की सूचना मिलने पर हाटा विधायक मोहन वर्मा तत्काल उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से
 मुलाकात की। और उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुखद घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिया कि मृतकों के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से मिलने वाली प्रत्येक सहायता समयबद्ध तरीके से पीड़ित परिवारों तक पहुंचनी चाहिए। विधायक ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर विहिम कुशीनगर के जिला मंत्री प्रतीक बरनवाल, मुंशी सिंह, ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, बब्लू भाई (बक्शा वाले) सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *