आज की ताजा खबर

एचपीसीएल में असिस्टेंट ऑफिसर पद पर हुआ अराध्या का चयन, गांव में खुशी,पत्रकारिता और जनसंपर्क की पढ़ाई के दौरान हुआ प्लेसमेंट, 73 अभ्यर्थियों के बीच हासिल की सफलता

top-news

कुशीनगर। ‎तमकुही विकास खंड के सोंदिया बुजुर्ग गांव की बेटी आराध्या चौधरी ने भारत की नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में कार्पोरेट अफेयर्स असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
‎सोंदिया बुजुर्ग निवासी व दुदही विकास खंड मे कार्यरत परिषदीय शिक्षक बालकृष्ण चौधरी एवं इंदु देवी की पुत्री आराध्या ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा तुर्कपट्टी स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में स्नातक किया।

आगे भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से विज्ञापन एवं जनसंपर्क में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान कॉलेज प्लेसमेंट में 73 अभ्यर्थियों के बीच अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पहले ही प्रयास में एचपीसीएल में कार्पोरेट अफेयर्स असिस्टेंट ऑफिसर पद पर चयनित हुईं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और सतत प्रयास से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि बेटियों की शिक्षा, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रेरक उदाहरण बन गई है। यह सफलता संदेश देती है कि परिवार का सहयोग और बेहतर अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। बड़े भाई आदित्य चौधरी, दूधनाथ प्रसाद, संजय प्रसाद, पिंकी देवी, मोतीलाल, प्रभावती देवी, सुनीता, अजिताभ प्रसाद, हीरालाल, राधेश्याम, किरन, आरती, रमेश पटेल, राज वर्मा, धनन्जय मिश्र एवं अनुराधा चौधरी ने शुभकामनाएं दीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *