आज की ताजा खबर

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित नारायणी गंडकी महाआरती संपन्न नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम में पौधारोपण का लिया गया संकल्प स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 156 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन

top-news

कुशीनगर। बिहार के वाल्मीकिनगर में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 156 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्माता एचेल थारू, विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह, संस्था के एमडी संगीत आनंद, शिवचंद्र शर्मा, कुमारी संगीता, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, पूनम देवी, सुमन देवी, चंद्रिका खतईत, एवं बाल मोहन दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु इस महा आरती कार्यक्रम का आयोजन विगत 6 नवंबर 2014 से किया जा रहा है। संगीत आनंद ने कहा कि नदियों के किनारे ही हमारी सभ्यता और संस्कृति का विकास हुआ है। गंडक नदी को नारायणी और सदानीरा के नाम से भी जाना जाता है। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि इस नदी में विष्णु भगवान के रूप में शालिग्राम देवता पाए जाते हैं। कामेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर पूजा पाठ भजन कीर्तन और महा आरती करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। कोषाध्यक्ष शिव चंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित मानवता और इंसानियत पर केंद्रित कार्यक्रम दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन वाल्मीकिनगर, बंगलुरू और औरंगाबाद में नियमित रूप से किया जाता है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि अब तक दर्जनों भूले भटके दिव्यांग जनों  को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। 
गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय ,वाल्मीकि धाम की जय, त्रिवेणी धाम की जय आदि नारे गुंजायमान होते रहे। संस्था के संरक्षक और समाजसेवी विजय कुमार की माताजी स्मृति शेष संध्या देवी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। विदित हो कि संस्था के सामाजिक कार्यों में  सदैव उनका सहयोग मिलता रहता था। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शांति मंत्र के पश्चात प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम को विराम दिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *