आज की ताजा खबर

मनरेगा कर्मियों ने हड़ताल का किया ऐलान, 1 जुलाई से कार्य बहिष्कार विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर लखनऊ में धरने में होंगे शामिल

top-news

बाजार शुकुल, अमेठी। प्रदेश संगठन के आह्वान पर विकास खंड बाजार शुकुल के समस्त मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 1 जुलाई से हड़ताल पर जाने की सूचना ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लाक अध्यक्ष आशाराम की अगुआई में मंगलवार को ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया है।

मनरेगा कर्मियों द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विकास खंड के सभी मनरेगा कर्मचारी 1 जुलाई 2026 से अपनी मांगों के समर्थन में कार्य का बहिष्कार करेंगे तथा राजधानी लखनऊ स्थित धरना स्थल पर आयोजित आंदोलन में शामिल होंगे। इस संबंध में विभाग को पूर्व सूचना भी दे दी गई है।मनरेगा कर्मियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते विकास खंड क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं के संचालन और कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है।इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लाक अध्यक्ष आशाराम,राम कैलाश,बृजेश कुमार तिवारी,शारदा प्रसाद यादव,राम सजीवन, रघुनंदन , मिथलेश यादव, रमेश कुमार सहित मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *