आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
प्रेम प्रसंग में अड़ी नाबालिग किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, प्रेमी के पहुंचते ही मानी बात तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस व परिजनों के समझाने बुझाने के बाद सकुशल उतरी नाबालिग किशोरी बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के शेखवापुर महोना पूरब का है मामला
- दैनिक लोक भारती
- 30 Jun, 2026
बाजार शुकुल,अमेठी। थानाक्षेत्र के महोना पूरब ग्राम पंचायत के शेखवापुर गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम विवाह की जिद पर एक नाबालिग किशोरी एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने बुझाने के बाद करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
स्थानीय पुलिस के अनुसार किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों विवाह करना चाहते थे परन्तु दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नही थे। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग किशोरी मंगलवार की सुबह गांव के पास स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते घटना की खबर आसपास के गांवों में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल सिंह, महिला थाना प्रभारी दीपशिखा तथा स्थानीय पुलिस पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।
बाद में उसके परिजनों के साथ ही युवक को भी मौके पर बुलाया गया। युवक और परिजनों से बातचीत के बाद किशोरी का गुस्सा शांत हुआ और वह स्वयं मोबाइल टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई पुलिस टीम ने पूरी सावधानी के साथ एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग किशोरी को सकुशल नीचे उतारा। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा होने से स्थानीय पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में अतिरिक्त प्रयास भी करने पड़े।क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि किशोरी पूरी तरह सुरक्षित है। दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत की जा रही है। मामले की जांच के बाद अग्रिम विधिक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







