आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
- दैनिक लोक भारती
- 30 Jun, 2026
जायस अमेठी। थाना क्षेत्र के नौग़ाज़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी पत्नी को मायके से वापस न भेजे जाने से नाराज होकर रिलायंस के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची जायस थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
टावर से उतरने के बाद युवक ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सामने अपना दर्द बयां किया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है और ससुराल पक्ष वाले उसे वापस नहीं भेज रहे हैं। इस संबंध में उसने कई बार स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी और न्याय की गुहार लगाई थी। युवक का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने और पत्नी के वापस न आने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए टावर पर चढ़ने का फैसला किया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जायस थाना पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और वह पूरी तरह ठीक है। पारिवारिक विवाद और थाने में दी गई शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत के जरिए मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







