आज की ताजा खबर

पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद टावर पर चढ़ा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

top-news

​जायस अमेठी। थाना क्षेत्र के नौग़ाज़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी पत्नी को मायके से वापस न भेजे जाने से नाराज होकर रिलायंस के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुंची जायस थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।
​टावर से उतरने के बाद युवक ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सामने अपना दर्द बयां किया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है और ससुराल पक्ष वाले उसे वापस नहीं भेज रहे हैं। इस संबंध में उसने कई बार स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी और न्याय की गुहार लगाई थी। युवक का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने और पत्नी के वापस न आने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए टावर पर चढ़ने का फैसला किया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जायस थाना पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और वह पूरी तरह ठीक है। पारिवारिक विवाद और थाने में दी गई शिकायतों की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत के जरिए मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *