आज की ताजा खबर

नगरपालिका का 155वां स्थापना दिवस साहित्य,संस्कृति और प्रतिभा सम्मान के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न,सम्मान समारोह,रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,संगीत संध्या एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने बांधा समां,नगर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को मिला नया आयाम

top-news

बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर का 155वां स्थापना दिवस समारोह एम.एल.के.डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के अथक प्रयासों से आयोजित किया गया। इस समारोह में साहित्य,संस्कृति,संगीत,सामाजिक सरोकार और प्रतिभा सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन चले विभिन्न कार्यक्रमों में नगरकेगणमान्यनागरिकों,जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिकअधिकारियों,शिक्षाविदों,साहित्यकारों,कलाकारों तथा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।
समारोह का शुभारंभ महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर के विकास,सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में सामाजिक,धार्मिक एवं शैक्षिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों,स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह,प्रो.रविशंकर सिंह,मेजर जनरल संजय राव,अटल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,प्रो.जे.पी.पांडेय,कर्नल ए.पी.एस.पटवाल,गंगा सिंह,राहुल राज रस्तोगी,माधवराज द्विवेदी,महंत बृजानंद जी महाराज,बृजेश सिंह तथा कर्नल एस.के.वाष्णेय सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सम्मान प्रदान किया।

द्वितीय सत्र में देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ जी महाराज,सदर विधायक पल्टूराम,जिलाधिकारी डॉ.विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में नगर पालिका परिषद द्वारा साहित्य,संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति,लोकसंस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

सायंकाल आयोजित संगीत संध्या में दिल्ली के प्रख्यात गायक एस.डी.सिंह, स्थानीय गायिका मान्डवी तिवारी,वैष्णवी सिकरवार,अंशिका उपाध्याय,संजय गिरी,सूरज श्रीवास्तव तथा सूर्य प्रकाश शुक्ला सहित अन्य कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
रात्रि में आयोजित भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। देश के प्रतिष्ठित कवि एवं शायर डॉ.कलीम कैसर,कुंवर जावेद,मणिका दुबे, डॉ.दिनेश रघुवंशी,अभय निर्भीक,विकास बौखल,रूकसार बलरामपुरी तथा अकमल बलरामपुरी ने अपनी ओजपूर्ण,हास्य,गीत एवं ग़ज़लों की प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध रखा।
स्थानीय साहित्यकारों में डॉ.ओमप्रकाश मिश्र 'ओज',कन्हैया लाल 'मधुर',विनोद सिंह 'कलहंस',मनोज मिश्रा 'कप्तान' तथा आदर्श त्रिपाठी ने भी अपनी प्रभावशाली काव्य रचनाओं से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

समारोह के समापन पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों,साहित्यकारों,कलाकारों,प्रशासनिक अधिकारियों तथा नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा साहित्य,संगीत और कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार रहा। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *