आज की ताजा खबर

पंडित राधेश्याम को नमन: मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण, बोले- सनातन की सांस्कृतिक विरासत अमर

top-news

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रख्यात कथावाचक एवं 'राधेश्याम रामायण' के रचयिता पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी परियोजना से निर्मित जीआईसी ऑडिटोरियम का नाम बदलकर 'पंडित राधेश्याम स्मृति भवन' करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि पंडित राधेश्याम ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी साहित्यिक विरासत सदैव प्रेरणा देती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़ी बोली में रचित 'राधेश्याम रामायण' ने रामकथा को लोकभाषा और लोकनाट्य के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम में उन्होंने पंडित राधेश्याम के परिजनों से भी भेंट की। उनकी पौत्री शारदा भार्गव ने इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।

वर्ष 1890 में बरेली के बिहारीपुर में जन्मे पंडित राधेश्याम का साहित्य और रंगमंच के क्षेत्र में योगदान आज भी याद किया जाता है। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *