आज की ताजा खबर

चीनी मिल ने कृषि यंत्रों पर अनुदान के चेक किए वितरित

top-news

लोकभारती न्यूज ब्यूरो फरीदपुर (बरेली)। द्वारिकेश चीनी मिल ने गन्ने की खेती के कार्य में आने वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि के चेक वितरित किए। चीनी मिल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजेश मिश्रा उप गन्ना आयुक्त बरेली व विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार सैनी जिला गन्ना अधिकारी बरेली के हाथों किसानों को चेक वितरित कराए गए। इस अवसर पर उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि चीनी मिल द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाएं सराहनीय हैं।

किसान भाई कृषि में तकनीकी को शामिल कर समय, श्रम व लागत की बचत कर तथा मिल द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर फसल की उत्पादकता में वृद्धि करें।
इकाई प्रमुख अनिल त्यागी ने कहा कि वसंत कालीन गन्ना बुवाई योजना के अंतर्गत गन्ने की खेती में लागत कम व कृषकों की आय दोगुना करने हेतु कृषि यंत्रीकरण व अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है अतः किसान भाइयों से अपील है कि वह अधिक से अधिक क्षेत्रफल में आगामी शरद कालीन गन्ना बुवाई करें साथ ही गन्ने की फसल को कीट व रोगों से बचाने के लिए अनुदानित दरों पर एग्रोकेमिकल चीनी मिल द्वारा  उपलब्ध कराए जा रहे कृषि रसायनों का समय पर प्रयोग करें।
कार्यक्रम में गन्ना विभाग अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र सिंह सचिव बरेली, आलोक मिश्रा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर, सर्वेश शर्मा सचिव फरीदपुर, सुनील पूनिया आईटी प्रमुख सहित गन्ना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व कृषक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *