आज की ताजा खबर

स्कूल चलो अभियान का आगाज, डीएम बोले— हर बच्चे तक पहुंचे शिक्षा की रोशनी

top-news

बरेली। जिले के कंपोजिट विद्यालय, जसौली नगर से शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना सभी की साझा जिम्मेदारी है।
डीएम ने अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के हर पात्र बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी बालक या बालिका शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक किया जाए तथा नामांकन के साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केवल दाखिला बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराकर उसके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *