आज की ताजा खबर

मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

top-news

हरदोई। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को चंद्रा देवी शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक डोली शर्मा, महिला आरक्षी अर्चना एवं आरक्षी मोहित वन ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Diwakar Mishra

गुड वर्क