आज की ताजा खबर

संडीला तहसील परिसर में डीएम-एसपी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

top-news

संडीला (हरदोई) जनपद में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को संडीला तहसील परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने पौधरोपण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।


पुलिस अधीक्षक ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख करने की अपील की।

कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *