आज की ताजा खबर

कुशीनगर के कोप जंगल गौ संरक्षण केंद्र में मिलीं गंभीर खामियां, डीपीआरओ के निरीक्षण में बंद मिला बायोगैस प्लांट डीएम के निर्देशों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए गए सुधार के निर्देश

top-news

कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के कोप जंगल स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र में एक बार फिर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) आलोक प्रियदर्शी के औचक निरीक्षण में केंद्र की कई कमियां उजागर हुईं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान गौ संरक्षण केंद्र में लाखों रुपये की लागत से स्थापित बायोगैस प्लांट बंद मिला। उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व जिलाधिकारी ने भी केंद्र का निरीक्षण कर प्लांट को एक सप्ताह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी प्लांट चालू नहीं किया जा सका।


डीपीआरओ ने निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने और शासन की मंशा के अनुरूप गौ संरक्षण केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौ संरक्षण केंद्रों के संचालन और रखरखाव को लेकर प्रशासन लगातार निरीक्षण कर रहा है। अब देखना होगा कि अधिकारियों के निर्देशों के बाद केंद्र की व्यवस्थाओं में कितना सुधार होता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *